Thursday, December 31, 2020

कृष्ण बल्लभ सहाय

 


महान क्रांतिकारी कृष्ण बल्लभ सहाय

जयंती: 31 दिसंबर, 1898

भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्त एवं क्रांतिकारी थे, जो बाद में पहले बिहार के राजस्व मंत्री और फिर संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री भी बने।. के बी. सहाय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े थे। वह 2 अक्टूबर 1963 से 5 मार्च 1967 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे।

कृष्ण बल्लभ का जन्म बिहार के पटना ज़िले में सेखपुर नामक गांव में 31 दिसम्बर, 1898 में हुआ था। वे एक मध्यवर्गीय कायस्थ परिवार में से थे। कृष्ण बल्लभ सहाय ने पटना और हजारी बाग से अपनी शिक्षा ग्रहण की। जब वे कानून की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तो उन्होंने उसे छोड़ दिया।

कृष्ण बल्लभ सहाय 1920 के असहयोग आन्दोलन में शामिल हो गए। सन 1923 में सहाय ने समाज पार्टी के मंत्री के रूप में बिहार विधान परिषद में प्रवेश किया। सविनय अवज्ञा आन्दोलन में दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कृष्ण बल्लभ सहाय ने स्वामी सहजानंद द्वारा चलाए गये किसान आन्दोलन में सक्रिय रूप से सहयोग किया था।

No comments:

Post a Comment

कर्तार सिंह सराभा

  महान क्रांतिकारी #कर्तार_सिंह_सराभा जी🙏🏻🙏🏻 #जयंती: 24 मई,1896💐💐               कर्तार सिंह सराबा भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में...